
खिजरसराय। प्रखंड के महमतपुर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां एक विवाहिता महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है। विवाहिता महिला उस वक्त फंदा लगाकर आत्महत्या की जब घर पर सिर्फ पति राकेश चौहान ही मौजूद था। विवाहिता महिला का नाम 26 वर्षीय पूजा कुमारी है। जानकारी के अनुसार पति राकेश चौहान को अपनी पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लेने के बाद शक हुआ। इसके बाद अगल-बगल के पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर लोग अंदर प्रवेश किए तो देखा कि पूजा फंदे से लटकती हुई मिली। मृतक विवाहिता महिला के पिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि पूजा का पति ससुरालवालों से बाईक, एलसीडी टीवी व सोने की चेन आदि की मांग करता रहता था। मांग पूरी नहीं करने की स्थिति में वह पूजा की हत्या कर देने की धमकी दिया करता था। पुलिस विवाहिता महिला के पिता के बयान पर पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर मृतक विवाहिता महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जुटी हुई हैं।

No comments:
Post a Comment